“थाना जफराबाद व लाइन बाजार की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 02 अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार किये गए है। उनके कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 02 , जिन्दा कारतूस 01 , चोरी की मोटरसाइकिल व 12,200 रूपया बरामद हुआ है”
जौनपुर 27 / 11 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। सतीश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर भी गश्त करते हुए सिरकोनी के पास हौज पहुँच कर आपस में अपराधियों के सम्बन्ध में चर्चा कर रहे थे की तभी मुखबीर ने आकर बताया कि साहब भैस / बकरी चोरी करने वाला गिरोह मोटर साइकिल / पैदल थाना क्षेत्र में घुम कर रैकी कर रहे है और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है पूर्व में भी आस पास के थानो में चोरी किये है।
इसी दौरान जौनपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। मुखबीर ने इशारा करके बताया कि साहब जो दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आ रहे है वही दोनो व्यक्ति है जो पशु / बकरी चोरी करते है।
प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार को बैजाबाद से बाईपास जाने वाले मार्ग पर आगे बढ कर घेरा बन्दी करने के लिये बताया गया तथा प्रभारी निरीक्षक जफराबाद मय हमराह के आने वाले गाड़ी को टार्च की रोशनी व घेरा बन्दी कर रोकने का प्रयास किया तो वह बैजाबाद जाने वाले बाईपास की ओर गाड़ी मोड़ कर भागा।
पुलिस उनका पीछा करते हुये आगे बढी, जैसे ही पुरानी देशी शराब की दूकान के पास पहुचा तो सामने से प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के घेरा बन्दी के कारण अपने आप को फसता देख बदमाश हडबडा कर गिर गया और दिवाल के आड़ लेकर एक बदमाश ने अपने हाथ में लिये तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया।
जिसकी गोली प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार श्री सतीश कुमार सिंह के पास से निकल गयी। तथा दूसरे बदमाश ने भी अपने हाथ में लिये तमंचा से प्रभारी निरीक्षक जफराबाद की ओर लक्ष्य कर जान से मारने की नियत से फायर किया।
पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण की चेतावनी देते हुये आत्म रक्षार्थ पिस्टल से फायर किया गया। थोड़ी देर तक कोई हलचल ना होने पर आगे बढ़कर देखा गया तो दोनों बदमाश घायल होकर गिरे हुए थे, जिनके पैर में गोली लगी थी।
घायल बदमशो से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम साहिल पुत्र मुस्तकिम निवासी सरवरपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलासी से पहने हुये पैन्ट की दाहिने जेब से 9200 रूपय बरामद हुआ तथा दाहिने हाथ के पास एक तमंचा व एक खोखा कारतूस दिखाई दिया।
दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम दानिश पुत्र मो0 असलम निवासी भुडकुडहा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब – 22 वर्ष बताया, जिसके जामा तलासी में 3000 रूपये नगद बरामद हुआ व दाहिने हाथ में एक तमंचा व एक खोखा कारतूस पड़ा दिखाई दिया।
पूछताछ में इन्होने बताया कि हम लोगो का पशु तस्करो का एक गैंग है, हम दोनो लोग अपने गैंग के सदस्यो के साथ मिल कर भैस / बकरी चोरी कर अगल बगल के जनपदो में बेच देते है। घायल बदमाशो को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल सदररवाना किया गया ।
नाम पता अभियुक्तगण – 1.साहिल पुत्र मुस्तकीम नि0सरवरपुर थाना खेतारसराय जनपद जौनपुर उम्र लगभग 23 वर्ष, 2.मो0दानिश पुत्र मो0असलम नि0 भुड़कुड़हा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण – 02 तमंचा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 02 , जिन्दा कारतूस 01 , चोरी की मोटरसाइकिल व 12,200 रूपया नगद बरामद
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में जय प्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक थाना जफराबाद जौनपुर, सतीश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार जौनपुर, उ0नि0संजय कुमार थाना जफराबाद जौनपुर, उ0नि0ओम प्रकाश यादव थाना जफराबाद जौनपुर , उ0नि0निखिलेश तिवारी थाना लाइन बाजार जौनपुर , .हे0का0विपुल कुमार राय थाना जफराबाद जौनपुर, हे0का0मनोज गौड़ थाना जफराबाद जौनपुर, हे0का0राजेश सिंह सेंगर थाना जफराबाद जौनपुर, हे0का0रामशब्द यादव थाना जफराबाद जौनपुर, राकेश गौड़ थाना जफराबाद जौनपुर, का0भूपेश कुमार थाना जफराबाद जौनपुर, का0कृष्ण कुमार सिंह थाना जफराबाद जौनपुर, हे0का0मनीष सिंह थाना लाइन बाजार जौनपुर, हे0का0दीपचन्द चौहान थाना लाइन बाजार जौनपुर शामिल रहे।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…