नोएडा – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को लेकर सुरक्षा की अभेद व्यवस्था, जानिये कौन – कौन मार्ग रहेंगे डायवर्ट

“श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर इस्कॉन मंदिर व सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों के आसपास करीब 500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है”

नोएडा 26 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर इस्कॉन मंदिर व सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों के आसपास करीब 500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

इसके अलावा सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-32 स्थित इस्कॉन मंदिर के सामने वाले मार्गों पर आज आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग का उपयोग कर गंतव्य की ओर आने-जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को ही इस बारे में अपना डायवर्जन प्लान जारी कर चुकी है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि सेक्टर-32 स्थित इस्कॉन मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस वजह से गिझोड़ चौराहे से लेकर नोएडा हाट तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

जिन वाहनों को गिझौड़ चौराहे से अट्टा अंडरपास की ओर आना है, वह वाहन होशियारपुर तिराहे से दांयीं ओर मुड़कर सिटी सेंटर, समरविला तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

जिनको इस्कॉन मंदिर आना है, वह एडोब बिल्डिंग के बराबर में बनी पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर पैदल मंदिर में प्रवेश करेंगे।

वीवीआईपी सेक्टर 33, 34 तिराहे से प्रवेश कर शिल्प हॉट पार्किंग में अपने वाहन को खड़ा कर पैदल जा सकेंगे।

इसके अलावा सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर और सेक्टर-दो स्थित लाल मंदिर के पास भी आवश्यकतानुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

22 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago