नालागढ़/सोलन – कार के चपेट में आने से बाइक सवार घायल

“नालागढ़-स्वारघाट के पल्ली चौक पर एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल पंजेहरा लाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है”
 
नालागढ़ 30 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
नालागढ़-स्वारघाट के पल्ली चौक पर एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल पंजेहरा लाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है”पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है।