“समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। हर क्षेत्र के मजदूर एकजुट हो रहे हैं। यही एकजुटता भाजपा सरकार का ताबूत में अंतिम किल ठोंकने का कार्य करेगी”
जौनपुर 01 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
शनिवार को जौनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत से गदगद श्री श्रमिक ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए जौनपुर के लोगों ने कई लड़ाई लड़ी है। यहां उमड़ा हुजूम इस बात की गवाही दे रहा है कि हर व्यक्ति मजदूरों के शोषण के खिलाफ है। भाजपा सरकार में एक बार फिर किसानों, मजदूरों के सामने संकट खड़ा हुआ है। उनके हक पर भाजपा सरकार डाका डाला रही है।
निजी कंपनियां दिहाड़ी देने में आनाकानी करती है। ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके लिए विभिन्न कंपनियों कार्यरत और निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों में लगे मजदूरों को लामबंद किया जा रहा है इसके साथ ही फावड़ा प्रमुख बनाएगी समाजवादी मजदूर सभा।
मजदूरों की यह एकजुटता वर्ष 2027 में बदलाव लाएगा। सपा की सरकार बनेगी। सपा सरकार ने पहले भी मजदूरों के हित में कार्य किया। आगे भी न सिर्फ मजदूरों को उनका हक मिलेगा बल्कि उनके हक पर डाला डालने वाले बड़े औद्योगिक घरानों और अफसरों पर कार्रवाई होगी।
समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि जौनपुर प्राचीन काल से संघर्ष की धरती रही है। यहां के लोग हक पर डाका डालने वालों को नेस्तनाबूत कर नई इबारत लिखते रहे हैं। उन्होंने अपने पिता पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव को याद करते हुए कि कताई मिल के मजदूरों को हक दिलाने वाला आंदोलन रहा हो अथवा किसानों का। दूधियों के साथ अफसरों की ज्यादती से जुड़ा प्रकरण हो अथवा खेत में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी से जुड़ा मामला, हर मामले में पिता अर्जुन सिंह यादव ने नेतृत्व किया था।
हमने गरीबों, मजदूरों के हक के लिए लड़ाई लड़ने का हुनर विरासत में पाया है। अपने परिवार से संस्कार में मिली यह सीख मेरी ताकत है। इसी ताकत के दम पर पिता के आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर जौनपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में काम करने का मौका दिया है। इसे बखूबी निभाएंगे।
पूर्वांचल के लोग देशभर के कल कारखानों में काम कर रहे हैं। इन सभी लोगों को जोड़कर मजदूरों का कारवां बनाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में हक की लड़ाई रंग लाएगी। संविधान को खत्म करने की साजिश रचने वाले खुद खत्म हो जाएंगे। सामाजिक न्याय की जीत होगी। सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएंगे।
हम सब के आराध्य नेता एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी। जहां शोषण नहीं बल्कि सहमति के आधार पर मेहनती हाथों को उनके काम का वाजिब मूल्य मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा और संचालन मंजय कन्नौजिया ने किया।
सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण यादव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार निषाद, पंकज गौतम, पतिराम मौर्य, अहमद कासिम, मोहम्मद जावेद, रामप्रताप बिंद, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद जावेद, अजय यादव, आरिफ हबीब, हिस्सामुद्दीन शाह, आरिफ, रमाकांत यादव, रामकुमार बिंद इत्यादि ने हिस्सा लिया।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…