Breaking News

दिल्ली हुई और ज्यादा प्रदूषित – आज से ग्रैप-4 लागू, जानें किन चीजों पर रहेगी पाबंदी

“दिल्ली में शनिवार के मुकाबले रविवार को वायु सूचकांक में 24 अंक की वृद्धि दर्ज की गई।रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 441 के पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है। इसी को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-4 लागू करने का निर्णय  लिया है”

नई दिल्ली 17 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली में सोमवार यानी आज से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-4 (ग्रैप) लागू हो जाएगा। इसके तहत प्रतिबंध सोमवार सुबह 8 बजे से लागू होंगे। ग्रैप-4 लागू होने पर आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोड़कर ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक, बीएस-VI डीजल ट्रकों को आने की अनुमति रहेगी।

दिल्ली में बढ़े वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह फैसला किया है। राजधानी दिल्ली, हवा की गति व दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता अति गंभीर श्रेणी की दहलीज में पहुंच गई है। लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।

रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 441 के पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं, शनिवार के मुकाबले वायु सूचकांक में 24 अंक की वृद्धि दर्ज की गई।

इससे पालम हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे दृश्यता सबसे कम 500 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद दोपहर साढ़े नौ बजे 600 मीटर हो गई।

वहीं, सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सबसे कम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जो बाद में सुधरकर 9:30 बजे 400 मीटर हो गई।

Santosh SETH

Recent Posts

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

8 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

8 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

8 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

14 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

14 hours ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

14 hours ago