“पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तड़के 4.30 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। आग बुझाने के बाद परिसर की गहन जांच की गई”
दिल्ली 03 / 11 / 2024 सुनील शर्मा की रिपोर्ट
कीर्ति नगर इलाके में रविवार तड़के फर्नीचर गोदाम में आग लगने से दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों गोदाम के कर्मचारी थे और ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में रहते थे।
मृतकों की शिनाख्त आजमगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी अतुल राय (45) और गया बिहार निवासी नंद किशोर दुबे (65) के रूप में हुई है। अतुल गोदाम में मजदूरी करता था और वहीं सोता था जबकि नंद किशोर रिक्शा चालक का काम करता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तड़के 4.30 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। आग बुझाने के बाद परिसर की गहन जांच की गई।
छत पर बना एक कमरा अंदर से बंद था। जब उसे खोला गया तो उसमें दो लोगों का शव मिला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर कुछ साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…