तिलक समारोह में शामिल होने आये व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

“सिकरारा थाना क्षेत्र में तिलक समारोह में शामिल होने आये प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। दिन दहाड़े हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर स्थिति सामान्य बतायी जा रही है”

सिकरारा 05 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के खजुरनी गांव के निवासी चमन तिवारी पुत्र अनिल तिवारी आज दिन में करीब ढ़ाई बजे सिकरारा थाना क्षेत्र के गुड़हां गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने वाहन से जा रहे थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया।

इस विवाद को लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने चमन तिवारी के पैर में गोली मार दिया और फरार हो गये। सीओ सीटी देवेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चमन तिवारी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

उसके बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है जल्द ही गोली मारने वाले बदमाशो को गिरफ्तार किया जायेगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।