“आगामी शीतलहर वर्ष 2024-25 से बचाव हेतु तैयारियों के दृष्टिगत जनपद वासियों के लिए शीतलहर से बचाव से सम्बन्धित एडवाइजरी जिसमें क्या करे क्या न करें की जानकारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही है”
जौनपुर 03 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
जिसके माध्यम से जनपद में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को आगामी शीतलहर में राहत एवं बचाव की जन जागरूकता के बिन्दु साझा किये जा रहे हैं, जो निम्नवत है-
शीतलहर के दौरानः- पर्याप्त पानी स्टोर करें क्योंकि पाइपों में पानी जम सकता है। जितना संभव हो, घर के अंदर रहें। ठंडी हवा से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। अपने शरीर को सुखाकर रखें। यदि कपड़े गीले हो जाएँ तो उन्हें तुरंत बदलें। इससे शरीर की उष्मा बनी रहेगी। हाफ दस्ताने के बजाय पुरा दस्ताने को प्राथमिकता दें।
पुरे दस्ताने अधिक गर्मी और तापावरोधन प्रदान करते हैं। मौसम की ताजा जानकारी के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें। नियमित रूप से गर्म पेय पिये, तथा शरीर को ठण्ड से बचाव हेतु गर्म कपड़े तथा अलाव आदि की व्यवस्था करें।
शराब न पिएं, यह आपके शरीर के तापमान को कम करता है। बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखें। शीतदंश के लक्षणों जैसे उगलियों, पैर की उंगलियों, कानों की लोब और नाक की नोक पर सुन्नता, सफेदी या पीलेपन के प्रतिसजग रहें। शीतदंश से प्रभावित हिस्से की मालिश न करें। इससे अधिक नुकसान हो सकता है।
शीतदंश से प्रभावित शरीर के हिस्सों को गुनगुने पानी गर्म नही – (शरीर के अप्रभावित भागों के स्पर्श के लिए आरामदायक होना चाहिए) में डालें। कंपकंपी को नजर अंदाज न करें यह एक महत्वपूर्ण अग्रिम संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है। कंपकपी महसूस होने पर तुरंत घर लौटें।
हाइपोथर्मिया के मामले मेंः- व्यक्ति को गर्म स्थान पर ले जाएं और कपडे बदल दें। व्यक्ति के शरीर को शारीरिक सम्पर्क, बिजली के कंबल, सूखे कम्बलों, कपड़ों, तौलियों या चादरों से गर्मी दें। शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करने के लिए गर्म पेय पिलाएं, लेकिन मादक पेय न दें। जितनी जल्दी हो सके. व्यक्ति को उचित चिकित्सा उपचार कराने हेतु निकट के राजकीय चिकित्सालयों में 108 एम्बुलेन्स की सहायता लें।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…