“जौनपुर जिले में बदमाश की गोली से घायल व्यवसायी की मौत के बाद सोमवार को लोगों ने चक्का जाम कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया”
जौनपुर 14 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर कोइलारी मार्ग पर गत बुधवार बदमाश की गोली से घायल सर्राफा व्यवसायी की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना के बाद सोमवार सुबह तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण आक्रोशित व्यापारियों और परिजनों ने आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर चक्का जाम कर बवाल काटा।
दरअसल चकरा गांव निवासी सर्राफा व्यवसायी विक्रांत सेठ पुत्र चंद्रमोहन को बुधवार शाम दुकान बंद कर के घर लौटते समय उसकी ही कार में बैठे एक बदमाश ने उसके शरीर मे 3 गोलियां दाग दी थी और फिर पैदल ही फरार हो गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में ले जाकर इलाज कराया जा रहा था।
सिर और पेट में लगी गोली के कारण रविवार को विक्रांत की मौत हो गई। आक्रोशित व्यापारियों और परिजनों ने सोमवार सुबह 6 बजे ही बाजार बंद का एलान कर सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
उनका आरोप है कि पुलिस इस मामले में हिला हवाली कर रही है। कुछ लोगों ने तो यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिस कर्मी आरोपी से मिले हैं, जो सारे मामले की जानकारी समय- समय पर आरोपी को दे रहे हैं।
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी जौनपुर ने मामले को संभालते हुए परिजनों को आश्वसन दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार तक हो जाएगी।
हालांकि इस मामले में अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि विक्रांत के साथ आरोपी कार में कब और कहां से बैठा था। हमला होने का सही कारण भी पता नहीं चल सका है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…