“जिले के शाहगंज कोतवाली परिसर के बाथरूम में रस्सी के सहारे टप्पेबाजी के एक आरोपी ने फांसी लगाकर परिसर के शौचालय में जान दे दी। यह खबर जैसे ही पुलिसकर्मियों को मिली उनके पैरो तले जमीन खिसक गई”
जौनपुर / शाहगंज 19 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
आननफानन में सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही जौनपुर पुलिस कप्तान डॉ. अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंच गए।
इस घटना से हड़कम्प मचा हुआ है। 35 हजार के टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए गुरुवार की शाम को थाने लायी थी।
बताते हैं कि शाहगंज कोतवाली परिसर में शुक्रवार की सुबह सब कुछ ठीक-ठाक था। फिर अचानक एक शख्स बाथरूम गया तो रस्सी के सहारे एक युवक को लटकता देख डर गया और जोर-जोर से शोर मचाने लगा।
यह देख थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मी बाथरूम पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके भी होश उड़ गए। सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए शव को रस्सी से उतारा गया।
सूचना मिलते ही एसपी जौनपुर डॉ. अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। थाने पर कई थानों की पुलिस और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
इस मामले में एसपी जौनपुर डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि गुरुवार को जमील अहमद के साथ में 35 हजार रुपए की टप्पेबाजी की गई थी।
उसके द्वारा पहचान कर व्यक्ति को थाने के सुपुर्द किया गया था। फिलहाल मृतक की पत्नी के द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…