जौनपुर – मड़ियाहूं के सुबासपुर में ग्रामीण ओलंपिक 2024 का हुआ आयोजन

“ग्रामीण ओलंपिक 2024 विकास खण्ड मडियाहूं का आयोजन ग्राम पंचायत सुबासपुर में किया गया। मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया”

जौनपुर 23 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण, विधायक मडियाहूं आर0के0 पटेल, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा विजेताओं को डिक्शनरी, किताबें, पेन इत्यादि सामान देकर सम्मानित किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण ओलम्पियाड निश्चय ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर के द्वारा शुरु की गयी एक अच्छी पहल है। बच्चे जब खेल से जुड़ते है तो उनके अन्दर की प्रतिभाए बाहर निकलकर आती है।

राजकुमार पाल, ललित उपाध्याय, विजय यादव जैसे खिलाड़ियों ने गांव से निकलकर खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभा निकालने का बहुत ही अच्छा प्रयास किया गया है जिसके लिए मा0 राज्यमंत्री जी ने ज्वांईट मजिस्ट्रेट और अन्य सभी को शुभकामनाए दी।

विधायक आर के पटेल ने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वागीर्ण विकास होता है इसीलिए शि़क्षा के साथ खेल बहुत आवश्यक है। खेल से बच्चों का मानसिक विकास होता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि ज्वांइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने जिस प्रकार से यूपीएससी की परीक्षा में अपने शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से अपनी प्रतिभा को सिद्ध किया है।

उसी प्रकार से ग्रामीण परिवेश में खंड विकास अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए एक नई सोच एक नई ऊर्जा के साथ उन बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री जी के आर्शीवाद से किसी भी चीज का अभाव नहीं है, प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विद्यालय को सभी तरीके से सुसज्जित किया है।

उसके माध्यम से वहां के हर बच्चे को ऐसा परिवेश देने का प्रयास किया गया है जिससे कि वह कान्वेंट के विद्यालय से भी अपनी तुलना कर सकें। ग्रामीण ओलंपिक खेल का उददेश्य छुपी हुयी प्रतिभा को आगे लाना और मंच उपलब्ध कराना है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि मडियाहूं ग्रामीण ओलंपिक्स 03 से 22 अक्टूबर सब जूनियर, जूनियर  केटेगरी  कबड्डी, खो खो, एथलेटिक्स मड़ियाहॅू के 99 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया।

इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर विनर्स की प्रतियोगिता हुई। उन्होंने कहा कि खेल की भावना को बढ़ावा देने और रुचि पैदा करने के लिए 99 ग्राम पंचायत में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।

खेल व्यक्तित्व विकास में मदद करता हैं और हमें उम्मीद है कि इससे फिटनेस के प्रति उत्साह बढ़ेगा और साथ ही भविष्य के लीडर भी तैयार होंगे। उन्होने कहा कि स्वयं भी फुटबाल में नेशनल लेवल की खिलाडी रह चुकी है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि खेल जीवन में सेहतमदं रखने में सहायक होते हैं, क्योकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है, साथ ही खेल से अनुशासन एवं टीम-भावना का विकास होता है।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयभान कनौजिया, ब्लाक प्रमुख मड़ियाहूं रेखा यादव, ग्राम प्रधान पाली सुबाश यादव और शिक्षकगण उपस्थित रहें।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

21 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago