जौनपुर / मछलीशहर – बिजली चोरी करने पर तीन के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

“उपभोक्ताओ द्वारा गुप्त रूप से बिजली  चोरी की  शिकायत पर बुधवार को मछलीशहर में जे.ई. अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा तीन लोगो के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए मुक़दमा दर्ज कराया गया”

मछलीशहर 17 / 10 / 2024 अब्दुल हई की रिपोर्ट 

ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने और लाइन लॉस को कम किये जाने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से जे.ई. अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा मछलीशहर टाउन में मोहल्ला कृपाशंकर, चौहट्टा एवं खानजादा में औचक बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें 03 लोगों द्वारा चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया ।

उपरोक्त चेकिंग अभियान से जहां एक ओर बिजली चोरी करने वालों में भय बना रहा वही दूसरी ओर ईमानदार उपभोक्ताओं द्वारा इसकी प्रशंसा भी की जा रही है ।

विद्युत विभाग मछलीशहर के उपखंड अधिकारी अजीत सिंह द्वारा उपभोक्तओं से ईमानदारी से बिजली उपभोग करने और ससमय अपने बिलों का भुगतान करने की अपील की गई। उक्त चेकिंग टीम में लाइनमैन रमाकांत, हूंबलाल, ज्ञानेंद्र, विजय, शबरे, गुड्डू, आदि शामिल रहे ।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

20 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago