“बरसठी जौनपुर थाना क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय की सरकारी महिला टीचर ने निगोह निवासी के एक युवक पर 4 साल तक शारीरिक शोषण करने व 11 लाख रुपये ऐठने का गंभीर आरोप लगाया है”
जौनपुर/बरसठी 23 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
महिला टीचर का कहना है की शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। धीरे-धीरे गलत तरीके से 11 लाख रूपये भी ऐठे और वापस पैसा मांगने पर अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले कि रहने वाली एक सहायक अध्यापिका बरसठी के एक कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत है।
उस महिला का अफेयर निगोह निवासी विनोद कुमार के साथ साल 2021 में हो गया। वह झूठे प्यार का झांसा देकर महिला टीचर के साथ शारीरिक सम्बन्ध 2024 तक बनाता रहा है।
आरोपी विनोद कुमार ने इस दौरान महिला टीचर से 11 लाख रुपये भी ऐंठ लिया। जब महिला टीचर ने अपना पैसा मांगना शुरू किया तो विनोद ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला टीचर ने थक हारकर विनोद कुमार के ऊपर संगीन धाराओं में थाना पर मुकदमा पंजीकृत कराया। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि महिला टीचर के तहरीर के आधार पर विनोद कुमार पुत्र स्व.रामलाल निवासी निगोह थाना बरसठी के ऊपर विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसके घर से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…