जौनपुर – फैमिली आई. डी . हेतु रजिस्ट्रेशन शुरू

“जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 अरूण कुमार यादव ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश के अध्यासित सभी परिवारों की फैमिली आई०डी० बनाया जा रहा है”

जौनपुर 19 / 10 / 2024 जिला संवाददाता मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जिसके अन्तर्गत जिन परिवारों के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत राशन कार्ड निर्गत किये गये है। उनका राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आई०डी० होगी। 

इसके अतिरिक्त जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें अपनी फैमिली आई०डी० पोर्टल (familyid.up.gov.in) पर जाकर फैमिली आई०डी० हेतु रजिस्ट्रेशन करना होगा।

भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु फैमिली आई०डी० से सहूलियत होगी, जो परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर रहे है वे भी स्वेच्छा से फैमिली आई०डी० प्राप्त कर सकते है।

फैमिली आई०डी० हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अन्तर्गत प्रत्येक फैमिली आई०डी० पंजीकरण हेतु परिवार के सभी सदस्यों का आधार नम्बर वांछित है।

परिवार के सभी सदस्यों का आधार नम्बर किसी मोबाईल नम्बर से लिंक होना अनिवार्य है, जिससे परिवार के सभी सदस्यों का मोबाईल नम्बर ओ०टी०पी० द्वारा सत्यापित हो सके।

यदि आधार से लिंक नम्बर बदल गया है तो आवेदक को नवीन तथा सही मोबाईल नम्बर आधार से लिंक कराते हुए अपडेट कराना होगा।

सर्व प्रथम आवेदक अपना पंजीकरण फैमिली आई०डी० पोर्टल (familyid.up.gov.in) पर दिये गये रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से करेगा।

आवेदक अपना नाम व मोबाईल नम्बर के माध्यम से मोबाईल ओ०टी०पी० तथा कैप्चा का उपयोग कर पोर्टल पर पंजीकरण पूर्ण करेगा।

यदि परिवार के पास पूर्व से राशन कार्ड उपलब्ध है तो फैमिली आई०डी० पोर्टल पर आधार नम्बर के साथ लॉगिंग करने पर यह मैसेज प्रदर्शित होगा कि आपके परिवार की फैमिली आई०डी० उपलब्ध है। आवेदक दिये गये टैब पर क्लीक करके अपना फैमिली आई०डी० प्रिंट/डाउनलोड कर सकते है।

यदि परिवार के पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है तो फैमिली आई०डी० पोर्टल पर आवेदक द्वारा मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड नम्बर दर्ज करने पर मैसेज प्रदर्शित होगा कि आपके परिवार की फैमिली आई०डी० उपलब्ध नहीं है। आवेदक तदोपरान्त अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन कर सकेगा।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

19 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago