१ – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित/मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत शाहगंज, जौनपुर मडियाहूँ, और बदलापुर के नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों के कार्यों के शासन में प्रेषित की जाने वाली कार्ययोजना के अनुमोदन-स्वीकृत कार्य, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना आदि की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सन्दर्भ में निर्देशित किया कि ईओ, चेयरमैन पार्षद आदि के सहयोग से अपूर्ण आवासों की सूची लेकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराए तथा पात्र व्यक्तियों की पुनःसत्यापन कराए जिससे अपात्रों को योजना का लाभ न दिया जा सके।
वन नेशन वन राशन कार्ड में अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत पेन्डेसीं को खत्म करने तथा बैंक स्तर से लम्बित आवेदनो के निस्तारण के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
२ – निःशुल्क सब्जी बीज प्राप्त करने हेतु उद्यान विभाग में करे आवेदन
मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि आलू व मटर के बाद अब उद्यान विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ के तहत निःशुल्क सब्जी बीज का वितरण किया जायेगा।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत 125 हे0 में संकर शाकभाजी का लक्ष्य जनपद को प्राप्त है। कृषको को संकर शाकभाजी बीज के निःशुल्क वितरण हेतु निदेशालय द्वारा इम्पैनल्ड कंपनियो का स्टाल/मेला पूर्व में लगाया गया था।
कृषकों द्वारा चयनित कंपनियो के बीज उपलब्ध है। इच्छुक कृषक विभाग से सम्पर्क कर पंजीकरण कराकर टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी व शिमला मिर्च के बीज प्राप्त कर सकते है।
पंजीकरण हेतु आवश्यक अभिलेख- खतौनी, आधार कार्ड, बैक पासबुक की फोटोकापी व 01 फोटो देना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति/जनजाति के कृषकों हेतु संचालित राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत कृषकों को टमाटर, मसाला मिर्च, शिमला मिर्च, करैला, लौकी का बीज वितरण हुतु उपलब्ध है। विभाग पंजीकरण कराकर प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर बीज प्राप्त कर सकते है।
३ – “जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों एवं अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर निर्वाचक नामालियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई”
मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के निर्देश परिचालित करते हुए पुनरीक्षण से पूर्व एवं पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियां/कार्यक्रम एवं उनकी तिथियों को आयोग द्वारा तिथियां निर्धारित की गयी है।
निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024, दावा/आपत्ति प्रस्तुत किये जाने की तिथि 29 अक्टूबर 2024, विशेष अभियान तिथियां 09 नवम्बर 2024, 10 नवम्बर 2024, 23 नवम्बर 2024, 24 नवम्बर 2024 है। फार्मो के निस्तारण की अवधि 24 दिसम्बर 2024, निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 निर्धारित की गयी है।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार 29 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन पदाभिहित स्थलों (मतदेय स्थलों) निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर किया जायेगा। प्रकाशित अवधि में मतदाता सूची निरीक्षण हेतु निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
आलेख्य प्रकाशन अवधि में 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवम्बर 2024 तक जनपद में कुल नियुक्त 353 बूथ लेविल ऑफिसर द्वारा छूटे हुए मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने हेतु नियत प्रारूप 6 भराकर प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
मतदाता सूची में सम्मिलित मृतक, डबल, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम विलोपित किये जाने हेतु नियत प्रारूप-7 प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। मतदाता सूची में किसी भी प्रविष्टि में संशोधन किये जाने, निवास परिवर्तन किये जाने, दिव्यांग के चिन्हीकरण एवं फोटो पहचान पत्र नष्ट या खोने पर दुबारा बनवाये जाने हेतु नियत प्रारूप-8 पर भराकर कार्यवाही की जायेगी।
आलेख्य प्रकाशन अवधि के मध्य विशेष अभियान तिथि को बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपरोक्त कार्यवाही हेतु प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक उपस्थित रहकर कार्य करेंगे।
मतदाता सूची में नाम सम्मिलित, अपमार्जित एवं संशोधित करने हेतु आनलाइन पोर्टल एवीएसपी, वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाईन NVSP VOTER PORTAL VOTERHELLPLINE APP के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आप अपना स्वयं एवं अपने कार्यकर्ताओं के नामों की जाँच कर लें यदि किसी का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से छूटा हो तो नियत प्रारूप पर दावा अवश्य प्रस्तुत किया जाय ताकि ससमय नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही की जा सके। निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित रहनी चाहिए, डुप्लीकेसी नहीं होनी चाहिए तथा किसी भी व्यक्ति का नाम एक से अधिक विधानसभा क्षेत्र में नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
४ – मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया।
मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
तत्क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की उपस्थिति में देखा गया।
इस दौरान राज्यमंत्री के द्वारा नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों (स0क0) श्री तनुज मिश्रा पुत्र श्री शरदचन्द मिश्रा, श्री अवधेश कुमार दूबे पुत्र श्री शशिकान्त दूबे, अभिषेक सिंह पुत्र श्री जोखन सिंह, अजीत पुत्र लक्ष्मीशंकर, सतीश पाण्डेय पुत्र महेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, धीरज कुमार पुत्र फूलचन्द, दिनेश कुमार गौतम पुत्र राम शिरोमणि गौतम , सत्य प्रकाश पुत्र सभाजीत, नवनीत यादव पुत्र अशोक यादव को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करते हुए शासन के द्वारा संचालित योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे।
गरीब पात्र को आवास, आयुष्मान कार्ड, पेंशन का लाभ बिना भेदभाव किए दिला दे, तो इससे बड़़ा पुनीत कार्य कोई नही है। मा0 राज्यमंत्री जी ने कहा कि आप सभी जिस पद पर रहे, वहां अपना बेस्ट देते हुए अछा प्रदर्शन करें और निश्चित रूप अपने अभिभावकों और अपने गांव और जनपद का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने नव चयनितों को इर्मानदारी और कर्तव्यनिष्ठता का मूल मंत्र दिया।
जिलाधिकारी ने नव चयनितों को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि दीपावली से पहले नियुक्ति पत्र के रूप में अनमोल उपहार प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, वरिष्ठ सहायक पुनीत कुमार, लेखाकार कमलेश कुमार, अनुदेशक ज्ञान प्रकाश, कनिष्ठ सहायक समीर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
५ – खुली बैठक में जांच के बाद निरस्त हुआ फर्जी वसीयत
मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
रामरूप पाण्डेय पुत्र नगेस्सर पाण्डेय निवासी ग्राम सलेमपुर परगना अंगुली, तहसील शाहगंज, द्वारा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष उपस्थित होकर यह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि
फर्जी व खुश्की वसीतयतनामा के आधार पर दिनांक 08 फरवरी 1996 को रामदवर पुत्र जोखन निवासी ग्राम सलेमपुर परगना अंगुली, तहसील शाहगंज द्वारा रामरूप पुत्र नगेस्सर को मृतक दिखाते हुए नामान्तरण आदेश पारित करा लिया गया है तथा उक्त नामान्तरण आदेश के विरूद्ध रामरूप द्वारा न्यायालय तहसीलदार न्यायिक शाहगंज के समक्ष तजबीजसानी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रार्थनापत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए तहसीलदार न्यायिक शाहगंज को ग्राम सलेमपुर में उपस्थित होकर उक्त फर्जी वसीयत के आधार पर किये गये नामान्तरण आदेश की खुली बैठक आयोजित कर जांच किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
तत्क्रम में तहसीलदार शाहगंज द्वारा ग्राम सलेमपुर में खुली बैठक का आयोजन किया गया। खुली बैठक में वर्तमान ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।
खुली बैठक में सभी लोगों ने मौके पर उपस्थित रामरूप पुत्र नगेस्सर की पहचान की तथा इनके जीवित होने की पुष्टि की। खुली बैठक के आधार पर न्यायालय तहसीलदार न्यायिक शाहगंज द्वारा समस्त साक्ष्यों का परिशीलन करते हुए फर्जी एवं खुश्की वसीयत के आधार पर पूर्व पारित नामान्तरण आदेश दिनांक 08 फरवरी 1996 को निरस्त करते हुए पुनः रामरूप पुत्र नगेस्सर निवासी ग्राम सलेमपुर का नाम दर्ज किया गया।
निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वाधान में 25 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10 बजे विकास खण्ड केराकत परिसर जौनपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।
जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कम्पनियों में सेवायोजित कराये जाने हेतु रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा, जिसमें अभ्यर्थी प्रतिभाग करते हुए साक्षात्कार के माध्यम से योग्यतानुसार विभिन्न पदों पर रोजगार प्राप्त कर सकते है।
जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई0डी0प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…