जौनपुर – तीन दिवसीय मॉलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक पर कार्यशाला का आयोजन

“मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला “हैण्ड ऑन ट्रेनिंग ऑन करंट सिनेरियो ऑफ़ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक” के आयोजन का शुभारम्भ हुआ”
जौनपुर 21 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
कार्यशाला के उदघाटन सत्र में इकोहेल्थ बायोसाइंस इंडस्ट्रीज, लखनऊ से आये ट्रेनर और साइंटिस्ट डॉ० कौशलेश यादव ने आज के विकाशील भारत के बढ़ते हुए कदम में बायोटेक्नोलॉजी और उसके विभिन्न उपयोगिता के बारे में छात्रों से विस्तार रूप से अपने विचार रखे।
उन्होंने इस तीन दिवसीय कार्यशाला में होने वाले सभी प्रैक्टिकल और उसके उपयोगिता के बारे में विस्तृत रूप से छात्रों को समझाते हुए आरटी पीसीआर को कैसे उपयोग करते हए रिजल्ट का देखते है, उसके बारे में भी चर्चा किया।
लखनऊ से आये ट्रेनर डॉ जमाल सिद्धिकी ने कार्यशाला में आयोजित सेशन में मिट्टी से पैथोजेनिक बैक्टीरिया का आइसोलेशन, उनके ग्रोथ और कॉलोनी के काउंटिंग के बारे में विस्तृत से बताया।
उन्होंने ने बताया कि छात्र इस कार्यशाला में खून की जांच कैसे की जाती है इसको भी सीखेंगे। कार्यशाला के कन्वेनर डॉ० अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग समय समय पर ऐसे कार्यशाला का आयोजन करता रहता है।
जिससे छात्र बाहर से आये हुए वैज्ञानिको से मिलकर उनके अनुभवों से कुछ सींख सके ताकि पढाई ख़त्म होने के उपरान्त नौकरी मिलने में सहायक हो। ओर्गानिजिंग सेक्रेटरी डॉ० अभय कुमार गुप्ता ने सभी छात्रों को तल्लीनता से कार्यशाला में आयोजित सभी प्रैक्टिकल एवं लेक्चर को मन लगाकर सिखने को कहा। कार्यक्रम में हिमाद्री मौर्या सहायक ओर्गानिजिंग सेक्रेटरी, राम निवास, राज बहादुर छात्र-छात्राएं आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

2 days ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago