“जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जिला समाज कल्याण विभाग के स्तर पर वृद्धावस्था पेंशन के लगभग 9072 प्रार्थना पत्र लंबित है”
जौनपुर 16 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी और सम्बन्धित स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिये और कहा कि जब तक सभी पेंडेंसी खत्म नहीं कर दी जाती है तब तक वेतन आहरित न किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन मोड पर कार्य करते हुए अगले 04 दिन के भीतर सभी पेंडेंसी खत्म की जाए। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम को निर्देश दिया कि सुनिश्चित कराए कि भविष्य में इस तरह से पेंडेंसी न होने पाये।
कार्यालय जिला विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा सहायक आयुक्त उद्योग धर्मेंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार की सेवा पुस्तिका देखी जो की अपडेट पाई गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है उनकी सूची बनाकर ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें।
डीआरडीए कार्यालय में जाकर सांसद निधि के स्तर पर लंबित आवासों के संदर्भ में जानकारी ली। कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी के निरीक्षण दौरान लेखाकार रईस से शौचालय के निर्माण के संबंध संदर्भ में जानकारी प्राप्त की और कर्मचारियों की नेम प्लेट लगाए जाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करुणकर पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
असम में BJP की हैट्रिक के 'शिल्पकार' हिमंत बिस्व सरमा: राहुल गांधी के 'कुत्ते' वाले…
बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन: ममता की विदाई तय, जानिए BJP की ऐतिहासिक…
बंगाल चुनाव: जिस झारग्राम में पीएम मोदी ने खाई थी 'झालमुरी', वहां रुझानों में BJP…
बंगाल में BJP के प्रचंड बहुमत के रुझानों पर ममता बनर्जी का पहला बयान: 'ये…
बंगाल और असम के रुझानों में BJP को पूर्ण बहुमत: आज शाम पार्टी मुख्यालय में…
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आज: 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, जानिए बहुमत का…