जौनपुर – छेड़खानी के विरोध पर मां-बेटे को पीटा, चार लोगो पर मुक़दमा दर्ज

“सरपतहां के एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी करने का उलाहना देने पर दबंगों ने मां बेटे को पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ पर केस दर्ज किया है”

जौनपुर 30 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बेटी के स्कूल आते-जाते समय गांव के ही दबंग उसके साथ छेड़खानी करते हैं। मनचलों से परेशान होकर जब लड़की घर आकर सारी बात बताई तो बेटा उन लोगों से पूछने गया तो दबंगों ने गाली देते हुए मारा पीटा।

शोरगुल सुनकर जब मां-बेटी बीच बचाव करने गये तो लोगों ने उन्हें भी पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

13 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

13 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

13 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

13 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

14 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

14 hours ago