जौनपुर – चकबन्दी प्रक्रिया वाले ग्राम की चकबन्दी शीघ्र पूरी हो – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गुरुवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी स्वतंत्र वीर सिंह ने अवगत कराया कि  जनपद में कुल 83 ग्राम वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रिया के अधीन है। इनमें से 46 ग्राम 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत हैं”

जौनपुर 18 / 10 / 2024 जिला संवाददाता मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता के अनुसार 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया वाले ग्राम की चकबन्दी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गयें।

जनपद में मा० उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से प्रभावित ग्रामों की चकबन्दी पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित रिट याचिका के पक्षकारों के मध्य समझौता कराके तथा आवश्यकता पड़ने पर पक्षकारों के मध्य जिलाधिकारी के समक्ष समझौता कराके गतिरोध समाप्त कराके चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जनपद में वित्तीय वर्ष 2023-24 में नव प्रसारित 32 ग्रामों में से अधिकांश ग्रामों में चकबन्दी समिति के गठन के उपरान्त तरमीम कार्य प्रारम्भ न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए लक्ष्य के अनुसार कार्य प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित विषय के अनुसार चकबन्दी विभाग में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वादों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

चकबन्दी प्रकिया के अन्तर्गत सम्मिलित सभी ग्रामों में अभियान चलाकर एक सप्ताह में सभी निर्विवादित वरासत दर्ज करने के निर्देश दिये गए हैं।

बैठक में श्री राम अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अक्षयवर चौहान, जनपद के समस्त चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल, मानचित्रकार, अनुरेखक एवं लिपिक उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

16 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago