“नौ दिनों तक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की उपासना के बाद आज शनिवार शाम को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुल 87 शक्ति कुंड बनाए गए हैं”
जौनपुर 12 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
सद्भावना पुल के समीप नवदुर्गा मंदिर की पूरब दिशा में कुंड 150 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 22 फीट गहरा कुंड बनाया गया है।
कुंड की मॉनीटरिंग के लिए सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह और ईओ पवन कुमार को जिम्मेदारी दी गई। नदी में पंप लगाकर शक्ति कुंड में पानी भरा जा रहा है। यहां 150 समितियों की एक हजार मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। रास्ते को पोकलैंड लगाकर समतल किया जा रहा है।
साथ ही नगर के विभिन्न मार्गों पर हुए गड्ढों को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पैचिंग का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार शाम 7:30 बजे विसर्जन से पूर्व अहियापुर मोड़ से शोभायात्रा को डीएम और एसपी हरी झंडी दिखाएंगे।
मूर्तियों की शोभायात्रा सब्जीमंडी, कोतवाली, ओलंदगंज के रास्ते विसर्जन स्थल तक मूर्ति पहुंचेगी। बदलापुर, शाहगंज, केराकत, मड़ियाहूं, मछलीशहर कस्बा, बक्शा, रामदयालगंज, मुफ्तीगंज, गौराबादशाहपुर, खेतासराय में शक्ति कुंड बनाकर मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र और एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बृहस्पतिवार की रात सद्भावना पुल के समीप बने शक्ति कुंड का जायजा लिया।
इस दौरान डीएम श्री दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव और अन्य पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव ने बताया कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…