Breaking News

जेपी सेंटर जाने से रोके गए अखिलेश यादव, लखनऊ में जबरदस्त हंगामा, मूर्ति लेकर आए और रोड पर किया माल्यार्पण

“जय प्रकाश नारायण जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर लखनऊ में सियासी हंगामा मचा हुआ है। अखिलेश यादव को जेपी सेंटर जाने से रोक दिया गया है’

लखनऊ 11 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के नारे के बीच उन्होंने अपने आवास के बाहर लोक नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

श्रद्धांजलि देने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव जेपी सेंटर जाना चाहते थे लेकिन उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है और जेपी सेंटर को भी सील कर दिया है। 

योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

घर के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम जय प्रकाश नारायण जी की जयंती मनाते हैं। यह सरकार हमें उन्हें माला पहनाने से रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमने सड़क पर ऐसा किया।

वे इस संग्रहालय को बेचने की साजिश कर रहे हैं और इसलिए वे जेपीएनआईसी को सील किया है। जरा सोचिए कि जो सरकार जय प्रकाश नारायण के सम्मान में बनाए गए संग्रहालय को बेचने की कोशिश कर रही है।

आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वे संविधान की रक्षा करेंगे। ये सरकार गूंगी, बहरी और अंधी है। आज रामनवमी है और देखो आज ये कैसा अधर्म कर रहे हैं, अगर आज त्योहार नहीं होता तो ये बैरिकेड्स समाजवादियों को नहीं रोक पाते।  

श्रद्धांजलि देने से रोकना सभ्य समाज की निशानी नहीं – अखिलेश

इसके पहले, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेपीएनआईसी के मेन गेट पर लगाई जा रही टिन का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि किसी को नमन करने या श्रद्धांजलि देने से रोकना सुसभ्य लोगों की निशानी नहीं।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

15 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago