Breaking News

जम्मू कश्मीर – श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, एक आतंकवादी मारा गया

“जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। सोपोर में 24 घंटे से भी कम समय में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया”

श्रीनगर 10 / 11 / 2024 एजेंसी 

वहीं, श्रीनगर जिले में भी मुठभेड़ शुरू हो गई है। श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ चल रही है। माना जा रहा है कि दो-तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं, ऑपरेशन जारी है।

रामपुरा राजपोरा के जंगलों में शनिवार शाम को मारे गए आतंकी की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दहशतगर्द बांदीपोरा में दो दिन पहले मारे गए पाकिस्तानी आतंकी का साथी है। जो मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था।

इससे पूर्व सुरक्षाबलों ने साहीपोरा में दो आतंकियों को मार गिराया था। बता दें कि बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोपोर के बाद उत्तरी कश्मीर में यह चौथी मुठभेड़ है।

अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया तो इलाके में छुपे आतंकियों ने गश्ती दल पर फायरिंग कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर किये एक पोस्ट में लिखा, रामपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष इनपुट मिला था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था।

पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हुई है लेकिन संभावना है कि ढेर किया आतंकवादी बांदीपोरा मुठभेड़ के दौरान भाग निकला एक पाकिस्तानी दहशतगर्द हो सकता है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकी की शिनाख्त के भी प्रयास किया जा रहा है।

एक दिन पहले मारे थे दो आतंकी

सोपोर में ही सुरक्षाबलों ने वीरवार रात शुरू हुए ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को दो आतंकियों को मार गिराया था। इनकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हुई है। इनके पास से दो एके 47 राइफल, दो ग्रेनेड व एक पिस्तौल बरामद की गई थी।

Santosh SETH

Recent Posts

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

4 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

4 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

5 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

11 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

11 hours ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

11 hours ago