Breaking News

गुजरात – अहमदाबाद में बोपल इलाके की 22 मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग

“गुजरात के अहमदाबाद में बोपल इलाके की 22 मंजिला अपार्टमेंट में आग लग गई। आग के कारण धूआं फ्लैट के साथ साथ दूसरे फ्लैट में भी चला गया, जिसकी वजह से लोगों की जान पर बन आई और इस घटना में एक महिला बेहोश हो गई जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं”
अहमदाबाद 16 / 11 / 2024 रश्मि चौधरी की रिपोर्ट
फायर ऑफिसर मिथुन मिस्त्री का कहना है कि अहमदाबाद के बोपल इलाके में इस्कॉन प्लैटिनम की 8वीं मंजिल पर आग लग गई। करीब 100 लोगों को निकाला गया। एक बेहोश महिला को अस्पताल भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है।
बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई। आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई।
अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुजुर्ग महिला मिलाबेन शाह ने दम तोड़ दिया। शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

21 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago