उत्तर प्रदेश समाचार – स्वच्छता सेवा पखवाड़ा’ के अन्तर्गत राजभवन में आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक

“राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा’ के अन्तर्गत राजभवन में निरंतर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा जलवायु, प्रकृति, जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘नई सोच’ की प्रस्तुति राजभवन के छोटे लाॅन में की गयी”
लखनऊ 21 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
नाटक के जरिये वैश्विक तापन के मुद्दे को ज्वलन्त तरीके से उठाया गया एवं जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताए गये। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने जल, वायु, ध्वनि प्रदूषण तथा वृक्ष के कटने से होने वाले नुकसान एवं उसे रोकने के उपाय भी बताए।
अपने प्रभावी नाट्य प्रस्तुति में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने, पर्यावरण सुरक्षा के लिए पाॅलीथीन का प्रयोग नहीं करने, यत्र-तत्र कूड़ा नहीं फेंकने, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को अपनाने एवं हर प्रकार की गंदगी को दूर भगाने का आह्वान किया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन श्री सरबजीत सिंह ने किया।
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

5 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

5 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

5 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

5 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

6 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

6 hours ago