उत्तर प्रदेश – उन्नाव में गाय के हत्यारे को पुलिस ने गोली मारी

“उत्तर प्रदेश में गाय की हत्या के मामलों में सीएम योगी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला उन्नाव का है, यहां गाय की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गोली मार दी है”

नई दिल्ली 30 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

उन्नाव में गायों को काटकर उनके अवशेष फेंकने के मामले में उन्नाव पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली मारी है। वहीं आरोपी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

जिस आरोपी के गोली लगी है, उसकी पहचान गोकशी करने वाले महताब आलम कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। 

पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते शुक्रवार अनवार नगर इलाके और कृष्णा नगर इलाके के बीच गाय काटने को लेकर है। इस इलाके में गायों को काटने के सबूत मिले थे।

पुलिस जांच के दौरान गाय के कटे हुए अंग और खून भी मिला था और उसे पेड़ से बांधने वाली मोटी रस्सी भी मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोहत्या की जांच शुरू कर दी थी।

हालांकि इलाके में रहने वाले आम लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि इलाके में रहने वाली गायों को काटा जा रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को एक दिन पहले दी थी लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने गायों के अवशेष को मिट्टी में दबा दिया और मामले को दबा दिया। 

हालांकि जब इस बात पर हड़कंप मचा तो घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

विवेचना में गोहत्या की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और देर रात गोहत्या की घटना में शामिल अभियुक्त के पैर में गोली मार दी।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

11 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

11 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

11 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

12 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

12 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

12 hours ago