इस्कॉन विकसित करेगा पूर्वांचल का सबसे बड़ा गोमती इको विलेज

“नगर के चाहरसू चौराहे के निकट आर्ट ऑफ लिविंग सभागार में बृहस्पतिवार को अंतरर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 6 से 12 जनवरी तक जौनपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की रूप रेखा पर चर्चा हुई”

जौनपुर 06 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस्कॉन मीरा रोड मुंबई एवं वापी गुजरात के अध्यक्ष कमल लोचन प्रभु ने भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शहर से लगभग 24 किलोमीटर दूर भीरा बाज़ार के पास कुंभ गाँव में 40 एकड़ के क्षेत्रफल में गोमती इको विलेज विकसित किया जा रहा है। जो जौनपुर को प्रदेश और देश और विदेश में आध्यात्म और पर्यटन के पटल पर एक प्रमुख पहचान देगा।
स्थानीय कौशल विकास, जैविक खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और संस्कार को बढ़ाने के उद्देश्य से इस स्थान पर आश्रम, गुरुकुल, गोशाला और मंदिर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) की स्थापना 1966 में न्यूयॉर्क शहर में एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने की थी।
कार्यक्रम संयोजक डाॅ. क्षितिज शर्मा ने स्वागत किया। बताया कि आगामी 6 से 12 जनवरी को सिद्धार्थ उपवन में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास कमल लोचन प्रभु होंगे।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

4 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

16 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

16 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

16 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

22 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

22 hours ago