“उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 14 साल की नाबालिग लड़की को सुबह सुबह घर से किडनैप करने के बाद दरिंदे प्रेम और उसके बेटे योगेंदर ने घर से दूर जंगल ले जाकर उसे बुरी तरह मारा पीटा और फिर तेजाब से नहला दिया। इलाज के दौरान आज उस नाबालिग ने दम तोड़ दिया”
अमरोहा 10 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार रहरा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा 14 वर्ष की यशोदा गांव के ही स्कूल में कक्षा 8वीं पढ़ती थी।
सोमवार की सुबह 4 बजे दोनों दरिंदों ने यशोदा के घर पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाना लगें। जैसे ही यशोदा ने दरवाजा खोला तो उसका अपहरण कर लिया और जंगल में ले गए।
जंगल में ले जाकर छात्रा ऊपर तेजाब फेंक कर नहला दिया। जिसके वह बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद आरोपी छात्र को हैदलपुर के कीकर के जंगलों में छोड़कर फरार हो गए।
छात्रा घायल अवस्था में जैसे तैसे घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजन छात्रा को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचें। जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जहां पर करीब 60 घंटे के बाद छात्रा की बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर्स का कहना है कि एसिड अटैक का ऐसा केस पहले कभी नहीं देखा गया।
इस मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि फतेहपुर की बेटी प्रिया मौर्या के कातिलों का न तो एनकांउटर हुआ न ही उनका घर गिराया गया। इसके बाद अब इस नाबालिग के साथ बुरी तरह दरिंगी की गई है।
दिन-ब-दिन प्रदेश में महिलाओं की स्थिति बदतर होती जा रही है। हर दिन उन पर दरिंदगी बढ़ती जा रही है और पूछने वाला कोई नहीं है।
कांग्रेस ने कहा कि सत्ताधीश को महिला सुरक्षा से क़ई गुना ज्यादा सत्तासुख भोगने की पड़ी है। हर दिन इन दरिंदों का शिकार होती हमारी बेटियों को कौन बचाएगा। कब होगी इनकी सुरक्षा।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…