हिमाचल – प्रदेश में दिव्यांग, विधवा, और एकल महिलाओ को मिलेगी चार लाख रुपये की मदद
“मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी पात्र महिलाओं को मकान बनाने के लिए 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी”
शिमला 21 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
सरकार विधवाओं, दिव्यांग महिलाओं और एकल नारियों को उनके मकान बनाने के सपने साकार करने के लिए वित्तीय सहायता देने की पहल कर रही है। सीएम ने कहा कि मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये और रसोई, शौचालय तथा स्नानघर जैसी आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता शामिल होगी।











