लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद मजदूर की गला रेतकर निर्मम हत्या
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का रेता हुआ शव”
लखनऊ: संतोष सेठ, संपादक (THE POLITICS AGAIN)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रविवार देर रात एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद एक मजदूर की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव मौरंग के ढेर पर पड़ा देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों में कोहराम, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर
मजदूर की हत्या की सूचना जैसे ही उसके परिवार वालों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। सूचना पाते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, हत्यारों की तलाश तेज
मामले की संगीनता को देखते हुए डीसीपी (DCP), एसीपी (ACP) और संबंधित थाने के इंस्पेक्टर भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य और फिंगरप्रिंट्स जुटाए हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मजदूर की हत्या किसने और क्यों की। जन्मदिन समारोह में शामिल हुए अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों का कोई सुराग मिल सके।











