बीबीएन क्षेत्र के लिए संशोधित विकास योजना-2047 पर विस्तार से हुई चर्चा
“बीबीएन के समुचित व सुनियोजित विकास के लिए संशोधित विकास योजना-2047 को लेकर कदमताल शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बीबीएनडीए कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक डिप्टी सीईओ प्रिया नागटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई”
सोलन 27 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बैठक में बीबीएन क्षेत्र के लिए संशोधित विकास योजना-2047 को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं, प्रासंगिक डेटा सूचना की आपूर्ति के संबंध में सबंधित विभागों के साथ परामर्श और रिपोर्ट तैयार करने के लिए उनसे बहुमूल्य सुझाव लिए गए।
इस दौरान नोएडा की कंपनी टेक मेक द्वारा संशोधित विकास योजना-2047 के बारे में विस्तार से बताया गया। डिप्टी सीईओ प्रिया नागटा ने बताया कि वर्तमान विकास योजना-2025 के वर्ष 2025 में समाप्त होने की संभावना है। बीबीएन क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए नीतिगत दिशा-निर्देशों के रूप में संशोधित विकास योजना-2047 को तत्काल तैयार किया जाना है।
संशोधित विकास योजना-2047 बीबीएन क्षेत्र के सभी चार प्रमुख विकास केंद्रों बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ और पंजेहरा के लिए तैयार की जानी है, जिसमें बीबीएन क्षेत्र के 229 राजस्व गांव, 44 पंचायतें और दो शहरी स्थानीय निकाय शामिल हैं।
इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर इंडस्ट्री योगेश गुप्ता, एक्सीएन सुमित आजाद, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर कमलेश नायक, रिटायर एसटीपी संदीप शर्मा, श्रम अधिकारी अमित ठाकुर, टीसीपी गणेश लाल, एटीपी राजेश कोंडल, योगेश गुप्ता नायब तहसीलदार नालागढ़ रणदीप ठाकुर, सुलेमान खान, बसंत ठाकुर, विकास परमार, सीमा, रेखा, समेत हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर, ड्रग, नगर परिषद स्वास्थ्य, पुलिस, पॉल्यूशन, इलेक्ट्रिसिटी आरटीओ कार्यालय, श्रम कार्यालय, फायर विभाग समेत लगभग सभी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।











