पुण्यतिथि पर जरुरतमंद लोगों को वितरित हुआ कम्बल
“मड़ियाहूँ ब्लॉक के बरौली गाँव के निवासी अरविन्द यादव ने हर साल की भाँति इस साल भी अपने दादी और दादा की पुण्यतिथि पर असहाय एवं ज़रूरत मंद लोगों को कम्बल वितरण किया और पेड़ बाँटे। मुख्य अतिथि के रूप में आये वरिष्ठ समाजवादी नेता राजेन्द्र बहादुर यादव और युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव के हाथों कम्बल व वृक्षों का वितरण किया गया”
मडियाहू 05 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
इस मौक़े पर युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि ठण्डी का मौसम गरीब लोगों के लिए बहुत ही तकलीफ़ देह होता है । गरम कपड़ों के अभाव में बहुत सारे लोगों को अनायास ही अपने जीवन से भी हाथ धोना पड़ जाता है।
इसलिए ठण्डी के मौसम में हर सक्षम व्यक्ति को इसी तरह अपने आसपास रहने वाले गरीब व ज़रूरत मंद लोगों को गरम कपड़ों का दान करना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति ठण्ड के कारण न मरने पाये ।इसी के साथ ही जैसे जैसे ठण्ड बढ़े बच्चों और बुजुर्ग लोगों को विशेष तौर पर इससे बचा कर रखना चाहिए क्योंकि ठण्ड का असर इनके ऊपर ज़्यादा पड़ता है ।
इस मौक़े पर युवा यादव महासभा के जिला महासचिव धर्मेन्द्र यादव,अनिल यादव,समाजवादी विचारक अमरनाथ यादव,राजेश यादव कुढ़ा, राम यश यादव,लालजी यादव,दीना,विजय,अलगु,सुभाष प्रधान,बृजमोहन प्रधान, जयसिंह, रामधनी, गोरख कोटेदार, जंगबहादुर, श्याम बहादुर आदि लोग मौजूद रहे ।











