UP Police team arrests 6 wanted criminals in Baksha Jaunpur during a 12-hour campaign

जौनपुर: बक्शा पुलिस का सघन अभियान, 12 घंटे में 6 वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर: बक्शा पुलिस का 12 घंटे का सघन अभियान, अलग-अलग गांवों से 6 वारंटी गिरफ्तार”

जौनपुर: वरुण यादव की रिपोर्ट : (THE POLITICS AGAIN)

अपराध नियंत्रण और न्यायालय के लंबित वारंटों के निस्तारण को लेकर जौनपुर पुलिस एक्शन मोड में है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुंवर अनुपम सिंह के सख्त निर्देशों पर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

12 सितंबर की रात 12 बजे से लेकर 13 सितंबर की दोपहर 12 बजे तक चले इस 12 घंटे के सघन अभियान में पुलिस ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर इन आरोपियों को पकड़ा और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर सभी को न्यायालय में पेश किया।

इन गांवों से हुई वारंटियों की गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान मझौली गांव से दो वारंटियों— अरविंद कुमार (59 वर्ष) और अनिल कुमार (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, पूराशेर खां निवासी नूर मोहम्मद (28 वर्ष), बढ़ौना निवासी पिंटू उर्फ संदीप (36 वर्ष) तथा भुईधर (69 वर्ष) को भी पुलिस ने धर दबोचा।

वहीं, हाजीपुर उर्फ फरीदाबाद (थाना बक्शा) के रहने वाले राजेंद्र कन्नौजिया (56 वर्ष) को भी न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों का निर्देश और पुलिस टीम

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सम्यक चौधरी के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

इस धरपकड़ अभियान में उपनिरीक्षक सकलदीप सिंह, सिंहासन यादव, राजमिलन तिवारी और मुन्नीलाल कन्नौजिया के साथ-साथ हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, सत्येंद्र यादव, रविंद्र कुमार सिंह और कांस्टेबल प्रियेश कुमार, गौतम साहनी, महिला कांस्टेबल डाली सिंह, अंकिता पटेल व कुर्मी अंजलि ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी का यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।