छत्तीसगढ़ समाचार – कहर बन के टूटी आसमानी बिजली, 17 मवेशियों की हुई मौत
“कांकेर जिले के रावघाट थाना क्षेत्र के आतुरबेड़ा गांव में रविवार शाम 5 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 17 मवेशियों की मौत हो गई”
नई दिल्ली 08 सितंबर 2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट
कांकेर जिले के रावघाट थाना क्षेत्र के आतुरबेड़ा गांव में रविवार शाम 5 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 17 मवेशियों की मौत हो गई।
मृतकों में 3 बैल, 4 गाय और 10 बकरियाँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 5 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
उक्त मवेशी आतुरबेडा के किसान सोमारू राम के बताए जा रहें हैं । रावघाट संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोमनाथ उसेंडी ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए हमारे संवाददाता को जानकारी दी और संबंधित फोटो भी उपलब्ध कराए।











