छत्तीसगढ़ / रायगढ़ – महिला के साथ एक दर्जन से अधिक लोगो द्वारा गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

“कोलकाता मेडिकल कालेज डॉक्टर के बर्बरता केस अभी मामला ठंडा नही हुआ है वैसा ही मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर एक महिला के साथ एक दर्जन से अधिक लोगो द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है”
रायगढ़ 24 / 08 / 2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट
घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम कसाई पाली की है। महिला रक्षा बंधन के बाद मेला देखने रायगढ़ जाने के लिए एनटीपीसी के पास बस का इंतजार कर रही थी और इसी दौरान नशे में धुत्त एक दर्जन से अधिक लोगो ने उसे उठाकर पास के तालाब में ले जा कर बारी बारी से रैप करके फरार हो गए थे।
आरोपियों में नाबालिग युवकों के शामिल होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना 19 अगस्त की शाम की है जब महिला अपने घर से मेला देखने जा रही थी उसी समय रास्ते में आरोपियों ने महिला को रोका और उसके साथ बलात्कार की घटना की।
इस मामले में आरोपी की संख्या अधिक थी इसलिये गैगरेप की धारा लगाई गई है। गिरफ्तार किये गए कुछ आरोपियों को गैंगरेप की धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस मामले में अभी तक 6 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला की स्थिति अभी सामान्य है उसका मेडिकल चेकअप करा लिया गया है।











