अर्धनग्न अवस्था में महिला का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
“शुक्रवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के घरवालों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है”
तेजीबाज़ार 22 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला। यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
महिला के सिर पर धारदार हथियार से हत्या कर सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वारदात का आरोप पड़ोसी पर लगाया जा रहा है।











