पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट “
कोलकाता: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के करीब 22 दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के मंत्रिमंडल का पहला बड़ा विस्तार आज संपन्न हो गया।
लोकभवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि (RN Ravi) ने 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन, अनुभव और युवा चेहरों का खास ध्यान रखा गया है। शपथ लेने वालों में 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 राज्य मंत्री शामिल हैं।
हालांकि, अभी तक मंत्रियों के विभागों (Portfolios) का बंटवारा नहीं हुआ है, जिस पर सभी राजनीतिक विश्लेषकों की नज़रें टिकी हुई हैं।
इन दिग्गजों को मिली कैबिनेट में जगह
नई सरकार में जिन बड़े चेहरों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, उनमें तापस रॉय, स्वपन दासगुप्ता, अर्जुन सिंह, डॉ. शंकर घोष और दीपक बर्मन जैसे कद्दावर नेता शामिल हैं।
इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को भी राज्य मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल किया गया है।
पश्चिम बंगाल सरकार के नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट:
कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers – 13):
दीपक बर्मन
तपस रॉय
डॉ. शंकर घोष
मनोज कुमार उरांव
अर्जुन सिंह
गौरी शंकर घोष
स्वपन दासगुप्ता
जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
कल्याण चक्रवर्ती
अजय पोद्दार
शरद्वत मुखर्जी
दूध कुमार मंडल
अनुप कुमार दास
राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार (MoS Independent Charge – 3):
डॉ. इंद्रनील खान
मालती रावा रॉय
राजेश महतो
राज्य मंत्री (Ministers of State – 19):
अशोक डिंडा
जोएल मुर्मू
हरे कृष्ण बेरा
आनंदमय बर्मन
नादियार चंद बाउरी
विशाल लामा
शांतनु प्रमाणिक
मौमिता बिस्वास मिश्रा
उमेश राय
पूर्णिमा चक्रवर्ती
कौशिक चौधरी
भास्कर भट्टाचार्य
दिवाकर घरामी
अमिया किस्कू
कलिता माझी
गर्गी दास घोष
बिराज बिस्वास
दीपांकर जना
सुमना सरकार
पोर्टफोलियो आवंटन का इंतजार
35 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की टीम पूरी तरह से एक्शन मोड में आने के लिए तैयार है।
फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि किस मंत्री को कौन सा अहम विभाग सौंपा जाता है।
गृह, वित्त, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।
उत्तर प्रदेश में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा: 2027 के चुनाव की बिसात…
पीएम मोदी के एक 'फोन कॉल' से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल! क्या NDA का…
दिल्ली के चावड़ी बाजार में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, लेंटर…
उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: गंगोत्री जा रहे यात्रियों का वाहन 200 मीटर गहरी खाई में…
खम्मम में रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा: बेथुपल्ली झील में SDRF की 2 नावें पलटीं,…
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: क्या किसी बड़े हमले का 'ट्रायल' था? ISI, ड्रोन और RDX…