पश्चिम बंगाल : मूसलाधार बारिश से कोलकाता की सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी, बंगाल के लिए IMD अलर्ट जारी

“भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच, दक्षिणी पश्चिम बंगाल में रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार सुबह कोलकाता और उसके पड़ोसी इलाकों के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है”

कोलकाता 09 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की खबरें हैं, जिनमें श्यामबाजार, उल्टाडांगा, धाकुरिया, बल्लीगंज, बेहाला, ईएम बाईपास के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसके साथ ही, पड़ोसी सॉल्ट लेक के सेक्टर- 5 और हावड़ा शहर के कुछ हिस्सों में भी सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि नगर निगम कर्मी जल निकासी के प्रयासों में लगे हुए हैं, लेकिन और बारिश होने से इसमें बाधा पैदा हो सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्षेत्र के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार, पश्चिमी जिलों पुरुलिया और झाड़ग्राम में भी भारी बारिश की संभावना है।

मछुआरों को सलाह

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। IMD के बुलेटिन में कहा गया है कि 7 से 8 जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के आस-पास सतही हवा की गति 35-45 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जो बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। समुद्र की स्थिति काफी खराब रहेगी। 

Santosh SETH

Recent Posts

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

20 minutes ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

34 minutes ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

49 minutes ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

1 hour ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

1 day ago