MEA helpline numbers

पश्चिम एशिया युद्ध : भारतीयों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी

” पश्चिम एशिया में महायुद्ध की आहट: भारतीयों की सुरक्षा के लिए नई दिल्ली में बना ‘विशेष कंट्रोल रूम’, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर “ 

नई दिल्ली : द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट 

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त और लगातार बढ़ते हमलों के कारण पश्चिम एशिया (Middle East) और खाड़ी देशों में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।

युद्ध की इस आग के बीच वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को नई दिल्ली में एक ‘विशेष नियंत्रण कक्ष’ (Special Control Room) स्थापित करने की घोषणा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

कंट्रोल रूम की टाइमिंग और सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर्स

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह विशेष नियंत्रण कक्ष भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लगातार संचालित होगा। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक नीचे दिए गए सेंट्रल नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं:

  • टोल-फ्री नंबर: 1800118797

  • लैंडलाइन नंबर: +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905

खाड़ी देशों के लिए जारी किए गए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने अलग-अलग देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के इमरजेंसी नंबर भी जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • ईरान: +98 9128109115, +98 9128109102, +98 9128109109, +98 9932179359

  • इजरायल: +972 547520711, +972 542428378

  • इराक: +964 7716511185, +964 7704444899

  • सऊदी अरब: (रियाद) +966 114884697, 8002471234 (टोल फ्री) | (जेद्दा) +966 126648660, +966 122614093

  • UAE (संयुक्त अरब अमीरात): +971 543090571 (व्हाट्सऐप), 80046342 (टोल फ्री)

  • कतर: +974 55647502

  • कुवैत: +965 65501946

  • ओमान: +968 98282270 (व्हाट्सऐप), 80071234 (टोल फ्री)

  • बहरीन: +973 39418071

  • लेबनान: +961 76860128

  • जॉर्डन: +962 770422276

  • रामल्लाह (फिलिस्तीन): +970 592916418 (टोल फ्री)

पीएम मोदी ने दिया सुरक्षा का भरोसा

गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और कई शीर्ष सैन्य कमांडरों की मौत हो चुकी है।

इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और यूएई समेत कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर पलटवार किया है। इस भड़कते युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया है कि भारत क्षेत्र के सभी देशों के संपर्क में है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, “दुनिया भर में जारी तनावों पर भारत का रुख स्पष्ट है। हमने हमेशा शांति और स्थिरता का आह्वान किया है।”

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.