वाराणसी : अस्पताल के कर्मचारी को 4500 घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

“वाराणसी के पुलिस लाइंस स्थित अस्पताल से सोमवार को एक कर्मचारी को 4500 रुपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है”

वाराणसी 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वाराणसी में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन के अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (फॉलोअर) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सेवालाल पुलिस अस्पताल में ओपी (अर्दली) के पद पर कार्यरत है।

मामले की जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वेद प्रकाश राय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद राय निवासी न्यू कॉलोनी तिलमापुर, आशापुर थाना सारनाथ ने 28 जून 2025 को एंटी करप्शन संगठन, वाराणसी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि उनके पिता राजेन्द्र प्रसाद राय वर्ष 2018 में फायर सर्विस से 30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी तबीयत खराब रहने के कारण मधुमेह और किडनी संबंधी इलाज का खर्च 44,397 रुपये का बिल दावा स्वरूप प्रस्तुत किया गया था।

इस बिल को पास करवाने के एवज में पुलिस अस्पताल में तैनात ओपी सेवालाल निवासी ग्राम जिल्हूराम, पोस्ट आपर, थाना चोलापुर द्वारा 5900 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद सोमवार को तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता के साथ एंटी करप्शन टीम रिजर्व पुलिस लाइन के गेट नंबर 4 के पास पहुंची। 

सेवालाल ने शिकायतकर्ता को फोन कर गेट नंबर 5 के पास बुलाया, जहां दाहिनी ओर चाय की दुकान के पास उसने 4500 रुपये रिश्वत की पहली किस्त ली। जैसे ही रुपये का आदान-प्रदान हुआ, मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने सेवालाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से 4500 रुपये के रासायनिक चिन्हित नोट बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध थाना लालपुर-पांडेयपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

34 minutes ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

1 hour ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

2 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

2 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

2 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago