Breaking News

उत्तराखंड/पिथौरागढ़ : धारचूला में फटा बादल…मची तबाही, मोटर पुल और लकड़ी का पुल बहा

“पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के तल्ला दारमा घाटी स्थित ग्राम पंचायत उमचिया के पास तीजम गांव में देर रात बादल फट गया। बादल फटने व तेज बारिश और नेहल गाड़ में जलस्तर के खतरनाक स्तर तक बढ़ने से भारी तबाही हुई है”

पिथौरागढ़ 09 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

घटना में पीएमजीएसवाई की सोबला उमचिया 2.13 करोड़ रुपये से बना 36 मीटर लंबा मोटर पुल और पीडब्ल्यूडी का तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाली लकड़ी पुल बह गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। वहीं, इससे 50 से अधिक परिवार पूरी रात परेशान रहा। जानकारी के अनुसार ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नेहल गाड़ के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए और संभावित खतरे को देखते हुए 50 से अधिक परिवार अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान वाले स्कूल और गोरखा रेजिमेंट के पोस्ट में जाकर अपनी जान बचाई और लोग डर से रातभर जागते रहे।

पीएमजीएसवाई की 2.13 करोड़ रुपये की लागत से बना 47 टन वजनी मोटर पुल और तीजम-वतन तोक को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल नेहल गाड़ में बह गया। बिष्ट कॉलोनी में भूस्खलन से आठ से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए।  

दो बिजली के खंभे बह जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया घटना की सूचना मिली है। नुकसान का आंकलन करने के लिए मौके में राजस्व विभाग की टीम भेजी जा रही है।

“सोबला से उमचिया मोटर मार्ग के किमी 5 नेहल नाले में निर्मित 36 मीटर स्पान स्टील ट्रस मोटर सेतु दिनांक 8 जुलाई की मध्यरात्रि को बादल फटने की घटना के कारण अपरमेंट सहित वाशआउट हो गया हैं। सेतु का मार्ग भी दोनों तरफ लगभग 50-50 मीटर लंबाई में वाशआउट हुआ हैं। नुकसान के जायजा लेने के लिए एक टीम मौके को रवाना हो गई है। -किशन सिंह ऐरी अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई”

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

11 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

11 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

16 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

16 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

17 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

18 hours ago