उत्तर प्रदेश : 33 IAS अफसरों का ट्रांसफर, विशाल सिंह को बनाया गया नया सूचना निदेशक

“उत्तर प्रदेश के कई जिला अधिकारियों को भी बदल दिया गया है। बरेली, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, झांसी और कुशीनगर समेत 11 जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है”

लखनऊ 22 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में 33 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। निदेशक शिशिर सिंह समेत 33 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया किया है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में 11 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।  प्रदेश सरकार ने विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक बनाया है। 

11 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

वाराणसी, आजमगढ़, हापुड़, बरेली, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, भदोही व संतकबीर नगर सहित 11 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। वाराणसी के मंडल आए तो कौशल राज शर्मा को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। 

सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया

वाराणसी के जिलाधिकारी एस.राज. लिंगम को वाराणसी का मंडल आयुक्त, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का जिलाधिकारी, हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को निदेशक सूडा, प्रमुख सचिव स्टैंप एवं पंजीयन अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव परिवहन एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बनाया गया है। 

अभिषेक पांडे बने हापुड़ के जिलाधिकारी

मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे को जिलाधिकारी हापुड़, मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर संजय कुमार मीणा को उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण मेरठ, संयुक्त मजिस्ट्रेट अलीगढ़ शाश्वत त्रिपुरारी को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर बनाया गया है। 

अविनाश सिंह बरेली के जिलाधिकारी बनाए गए

जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार 2 को जिलाधिकारी आजमगढ़, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल आजमगढ़ को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी अंबेडकर नगर अविनाश सिंह को जिलाधिकारी बरेली बनाया गया है। 

इन IAS अधिकारियों को भी दी गई बड़ी जिम्मेदारी

विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा अनुपम शुक्ला को जिलाधिकारी अंबेडकर नगर, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, विकास अधिकारी प्रयागराज गौरव कुमार को नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, संयुक्त मजिस्ट्रेट चंदौली हर्षिका सिंह को मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज बनाया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

12 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

13 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

13 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

13 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

13 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

2 days ago