उत्तर प्रदेश : कांवड़ रूट के ढाबों पर लगेगा ‘फूड सेफ्टी ऐप’ का QR कोड

“हर वर्ष की तरह इस साल भी हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेने बहुत भारी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये पहुंचेंगे। कांवड़ रुट पर उनके खाने-पीने में कोई मिलावट ना हो इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप बनवाया है’

लखनऊ 09 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस ऐप का क्यूआर कोड कांवड़ रूट के सभी ढाबों पर लगाया जा रहा है। इस ऐप के स्टीकर को फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा लगाया जा रहा है। इसमें ढाबे के मालिक का नाम और उसका कॉन्टेक्ट नम्बर भी दिया जा रहा है।

इस सरकारी स्टीकर से जहां ऐप डाउनलोड करके शिकायत की जा सकती है, वहीं ढाबे का मालिक कौन है इसकी पहचान भी कांवड़ियों को हो जाएगी। इस ऐप पर खाने से संबंधित शिकायत की जा सकती है। 

सरकार ने क्यों की ये पहल?

कांवड़ रूट पर कांवड़िये अक्सर खाने में मिलावट की शिकायत करते हैं, जिसके बाद फिर हंगामा होता है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार ये पहल की है। इसके साथ ही सभी ढाबों से अपना रेट लिस्ट भी डिस्प्ले करने को बोला गया है। मेरठ के शिव जितेंद्र ढाबा और पंडित ढाबा पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के द्वारा फ़ूड सेफ्टी ऐप का स्टीकर लगाया गया है। 

कब से कब तक चलेगा सावन का महीना

सावन के महीने को भोलेनाथ का प्रिय माह माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सावन से लेकर कार्तिक माह तक सृष्टि का संचालन स्वयं भगवान शिव करते हैं। इस वर्ष सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है जोकि 9 अगस्त तक चलेगा।

इस बार इस माह में 4 सोमवार पड़ रहे है, जिसमें पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। बता दें कि इस माह में सोमवार का व्रत रखा जाता है और शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चीजें अर्पित की जाती हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

13 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

13 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

18 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

18 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

18 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

20 hours ago