“गांधीनगर में एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है”
गांधीनगर 25 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेकाबू कार को देखा जा सकता है।
यहां एक बेकाबू कार ने सड़क पर कई लोगों को टक्कर मारी और आगे जाकर खुद भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार और कई पैदल यात्री कार की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों का मानना है कि कार चालक नशे में था, जिस वजह से ये हादसा हुआ है।
दरअसल, गांधीनगर के रांदेसण के पास हिट एंड रन की एक घटना में चार लोगों की मौत हो गई। गांधीनगर के मेयर के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगाें का कहना है कि कार चालने वाला नशे की हालत में था। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि थोड़ी दूरी पर आगे चल रहे दो बुजुर्ग सहम गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
हिट एंड रन का यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को सड़क किनारे लोगों को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है। कार की बेकाबू गति और हादसे के दौरान हुई घटना को इस फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चालक की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या घटना के समय चालक नशे में था। गांधीनगर के मेयर ने बताया कि आपातकालीन टीमें स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं।
पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, राज्य में लागू होगी…
'वंदे मातरम्' पर गरमाई राजनीति: शुभेंदु अधिकारी और बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी…
17 अगस्त 2026 का राशिफल: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का महासंयोग, जानें…
पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,…
बिहार में दर्दनाक हादसा: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत,…
जौनपुर: पैक्ड पानी के कारोबारियों को बड़ी राहत, BIS सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI…