उत्तर प्रदेश : 582 जजों के एक साथ हुए ट्रांसफर

“उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर कुल 582 जजों के ट्रांसफर हुए हैं। ज्ञानवापी केस में फैसला सुनाने वाले चर्चित जज का भी ट्रांसफर कर दिया गया है”

प्रयागराज 30 / 03 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जजों के ट्रांसफर हुए हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर कुल 582 जजों के ट्रांसफर हुए हैं। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि 236 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन का ट्रांसफर हुआ है।

Spread the love