Categories: Breaking News

इस दूल्हे ने अपने हाथों में लगाई दुल्हन जैसी मेहंदी, लड़की बनी ऐसी गुलाबी गुड़िया कि देखते ही उर्फी की आई याद

शादी के दिन लड़की के सजने-संवरने के ख्वाब के बारे में तो सब जानते ही हैं। लेकिन, क्या आप किसी ऐसी दुल्हन से मिले हैं, जिसने अपने बचपन के सपने को ही अपनी शादी के जरिए जीया हो। एक ऐसा सपना जो हर लड़की की बकेट लिस्ट में शामिल होता है। और, यकीनन आपकी में भी होगा। जिसे अब एक दुल्हनिया ने पूरा करके सबको हैरान कर दिया है।

दरअसल, हम बार्बी लैंड की बात कर रहे हैं, जहां जाकर बार्बी के साथ खेलने के बारे में हर लड़की कभी न कभी तो सोच ही लेती है। क्यों सही कहा ना? खैर, ये तो ठहरी ज्यादातर लड़कियों की बात, लेकिन रूपल संचेती ने अपनी मेहंदी के लिए बार्बी थीम कार्निवल रखकर सबको हैरान कर दिया। यकीन मानिए आपने भी इससे अनोखी मेहंदी कभी नहीं देखी होगी। यही नहीं दूल्हे की मेहंदी पर तो सबसे ज्यादा ध्यान गया, तो दुल्हन एक बार तो उर्फी जावेद जैसी नजर आईं। 

सोशल मीडिया पर छाई शादी

यहां हम जिस कपल की बात कर रहे हैं, वो रूपल और अभिषेक जैन सुराणा हैं। जिनकी शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों बटोरीं। दूल्हा-दुल्हन न सिर्फ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ के सीन्स को रीक्रिएट किया, बल्कि अपने मेहंदी कार्निवल से तो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 6 महीने पहले हुए इस शादी के वीडियो अभी भी इंटरनेट पर बज क्रिएट कर रहे हैं।

admin

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

12 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

12 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

12 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

12 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

12 hours ago