सोलन – विधायक राम कुमार चौधरी के पास फरियाद लेकर पहुंचे बरोटीवाला पंचायत के ग्रामीण

“नगर निगम बद्दी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को बरोटीवाला पंचायत के लोग नगर निगम के खिलाफ शुक्रवार को ग्राम पंचायत के उपपधान हितेंद्र कुमार सोनू की अध्यक्षता में विधायक राम कुमार चौधरी से मिले”

सोलन 07 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ग्रामीणों ने विधायक से आग्रह किया कि उनकी पंचायत में किसानों की आबादी वाला एरिया इससे बाहर निकाला जाना चाहिए। ताकि ग्रामीण लोगों पर टैक्स का बोझ न पड़े। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि कुछ लोग नगर निगम के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे है।

इस दौरान विधायक राम कुमार चौधरी ने पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार का दबाव है कि प्रदेश में सात नगर निगम बनाए जाएं। नगर निगम बनाने के पीछे उनका मकसद यह भी है कि बीबीनडीए में फंड की कमी चलते विकास कार्य नहीं हो रहे थे, वह चाहते है कि नगर निगम बनने से उन्हें फंड की कमी न रहे।

दो दिन पहले उनकी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात हुई थी और सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उपायुक्त और एसडीएम के साथ मिल कर इसका ऐसा प्रारूप तैयार करे, जिससे ग्रामीण आबादी वाले लोगों पर इसका असर कम पड़े।

सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि ग्रामीण लोगों पर हाउस टैक्स और पशु धन रखने पर रोक नहीं लगेगी। विधायक ने कहा कि यह बीज पूर्व भाजपा सरकार के समय में बोया गया था। उस दौरान कालूझिंडा-खेड़ा तक नगर निगम में लाना का प्रस्ताव था। उन्होंने बरोटीवाला पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया कि इस पंचायत को आबादी वाले क्षेत्र को हटाया जाएगा और लोगो पर टैक्स और अन्य किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।

इस मौके पर पूर्व उपप्रधान गुरबख्स खन्ना, भाग सिंह चौधरी, सुभाष शर्मा, रविंद्र कुमार, राम गोपाल ठाकुर, राजेश चौधरी, मुकेश चौधरी, नरेश धीमान, रामपाल, अकबर, जस्सी, भूपेंद्र, मुकेश, राजेश कुमार, राकेश कुमार, राजेंद्र, ललित शर्मा और रमेश शामिल रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: दबंगों ने जबरन बनवाई सड़क तो किसान ने खुद को लगाई आग

जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…

6 hours ago

ग्वालियर : बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…

13 hours ago

फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बयां की खौफनाक आपबीती

"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…

13 hours ago

कोलकाता भगदड़: मृतकों की संख्या 19 हुई, CM ने दिए जांच के आदेश

कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…

13 hours ago

यूपी चुनाव: सुभासपा ने BJP से मांगी 33 सीटें, ‘शिवपुर’ सीट पर भी दावा

यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…

20 hours ago

नवमी और दशहरा 20 अक्तूबर को, जाने रावण दहन और शस्त्र पूजन मुहूर्त

एक ही दिन मनाई जाएगी महानवमी और विजयादशमी; 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, जानें…

21 hours ago