सोलन – बाइक की टक्कर से आरटीओ ड्राइवर की मौत

“नालागढ़-बद्दी सड़क पर परिवहन विभाग के नाके के दौरान बाइक सवार ने आरटीओ के चालक को टक्कर मार दी। इससे वह बेहोश हो गया। उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया”

बद्दी (सोलन) 13 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

हमीरपुर जिले की भोरंज तहसील के दुगली गांव के 56 वर्षीय रमेश कुमार परिवहन विभाग में चालक के पद पर नालागढ़ आरटीओ कार्यालय में तैनात थे। मंगलवार को वे आरटीओ के साथ चेकिंग के लिए मानपुरा गुरुद्वारा के पास नाके पर तैनात थे। चालक भी टीम के साथ सड़क किनारे खड़े था।

इस दौरान बाइक सवार तेज रफ्तार से आया और आरटीओ के चालक को टक्कर मार दी। इससे चालक गिरकर बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक चालक का नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी का गठजोड़: 40% दलित-मुस्लिम वोट बैंक पर नजर

यूपी में तीसरे मोर्चे की दस्तक: चंद्रशेखर-ओवैसी के गठजोड़ से 40% वोट बैंक पर नजर,…

12 hours ago

दिल्ली मायापुरी : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 26 दमकल गाड़ियां मौके पर

दिल्ली: मायापुरी की प्लास्टिक फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, 26 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू;…

12 hours ago

FBI का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार

भारत के लिए बड़ी कामयाबी: अमेरिका में FBI ने दबोचे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ…

12 hours ago

रामपुर जेल : 2027 चुनाव और यूपी की मुस्लिम सियासत के नए समीकरण

रामपुर जेल में अखिलेश-आजम मुलाकात: 2027 चुनाव और यूपी की मुस्लिम सियासत के नए समीकरण"…

13 hours ago

पंजाब चुनाव: BJP-अकाली दल गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

पंजाब विधानसभा चुनाव: क्या फिर से साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सुखबीर बादल और…

1 day ago

राजभर का अखिलेश पर तंज : चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाएंगे

अखिलेश-आजम मुलाकात पर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा तंज: 'चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाएंगे, मांग रहे…

1 day ago