सोलन – फर्जी दस्तावेज से एक करोड़ का लोन लेने पर मामला दर्ज

“बघाट-कोऑपरेटिव बैंक राजगढ़ के प्रबंधक ने एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी दस्तावेज से एक करोड़ रुपये का लोन लेने की शिकायत दर्ज की है। इसका खुलासा तब हुआ जब व्यक्ति ने लोन लेने के बाद उसे वापस नहीं किया। इस दौरान जब संबंधित व्यक्ति के दस्तावेजों की जांच की, तो वह फर्जी निकले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है”

सोलन 06 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस जानकारी के अनुसार हरिश कुमार पुत्र ओम प्रकाश हाल शाखा प्रबंधक बघाट-कोऑपरेटिव बैंक राजगढ़ रोड़ सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि बैंक ने सत्य प्रकाश पुत्र हीरा नंद निवासी गांव कलावन, तहसील ठियोग जिला शिमला को फ्लैट निर्माण के लिए 21 अक्तूबर 2016 को 55 लाख रुपये और 19 दिसंबर 2017 को एक करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया गया था। 

लेकिन सत्य प्रकाश ने लोन की अदायगी न की जिस पर बैंक ने बकाया ऋण राशि वसूलने के लिए उचित कार्रवाई शुरू की राजस्व प्राधिकरण से पता चला कि सत्य प्रकाश की ओर से बैंक में पेश किए गए कागजात और जमाबंदी भी फर्जी थी। इस बारे में पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ / रायपुर: मासूमों से दरिंदगी करने वाले माता-पिता गिरफ्तार

रायपुर: मासूमों से दरिंदगी करने वाले माता-पिता गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने…

1 hour ago

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ‘चलो यमुना अभियान’, 70 घाटों पर सफाई

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का 'चलो यमुना अभियान': 70 घाटों पर उतरा जनसैलाब, मुख्यमंत्री बोलीं-…

2 hours ago

टाइगर से सलमान तक: निशाने पर बॉलीवुड, पढ़ें खौफ की क्रोनोलॉजी

टाइगर श्रॉफ से लेकर सलमान खान तक: बॉलीवुड पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साया, पढ़ें…

2 hours ago

मणिपुर : कामजोंग में भड़की हिंसा, 28 घर फूंके, उग्रवादी हमले में 1 मौत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: कामजोंग में उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत;…

2 hours ago

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3 घायल

मुंबई में दहशत : जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3…

10 hours ago

जौनपुर: दबंगों ने जबरन बनवाई सड़क तो किसान ने खुद को लगाई आग

जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…

17 hours ago