“सोलन जिले में यूपी निवासी एक 21 साल के युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक के पिता नूरद्दीन अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह घर वालों से चोरी छिपे नशा करता था”
सोलन / बरोटीवाला 09 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
कुंजाहल में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक निजी कंपनी में कामगार था और माता-पिता के साथ कुंजाहल में एक मकान में किराये पर रहता था। पुलिस ने नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।
अफजल खान यूपी का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार अफजल खान नशे का आदी था। माता-पिता कंपनी में नौकरी करते थे और 21 साल का अफजल भी कंपनी में कार्यरत था। मृतक के पिता नूरद्दीन अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह घर वालों से चोरी छिपे नशा करता था। जिसके चलते उसे घर से बाहर नहीं जाने देते थे।
शनिवार को ईद होने से कंपनियों में अवकाश था। वह घर से ईद की नमाज अता करने गया और वापस आ गया। शाम को पांच बजे वह अपनी मां का मोबाइल लेकर कुंजाहल की ओर घूमने चला गया। इस दौरान बलियाना से उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा नशे की हालत में बेहोश पड़ा है।
सूचना मिलते ही उसके परिजन उसे घर लाए। घर में वह बातचीत कर रहा था और कुछ देर बाद सो गया। रात 9:00 बजे तक वह नींद में हाथ पांव हिला रहा था। देर रात 11:00 बजे उसकी सांसें कम चल रही थीं।
परिजन तुरंत उसे बद्दी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि फिलहाल मामला नशे की ओवरडोज का लग रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…