“सोलन जिले के बद्दी के टोल बैरियर के समीप आग से 23 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान है”
बद्दी 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के टोल बैरियर के समीप आग से 23 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बद्दी पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह आग सुबह 12:00 बजे लगी। आग लगते ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गई लेकिन गर्मी के दौरान तेज आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते सभी झुग्गियां जल कर राख हो गईं।
ठेकेदार भगवान दास ने बताया कि उसने बैंक की किश्त जमा करानी थी। उसने बैंक से 1.85 लाख रुपये किश्त जमा करानी थी, वह भी आग के भेंट चढ़ गए। यह पैसा उसने कुछ बैंक से निकाला था और कुछ लोगों से उधार लिया था।
बद्दी के तहसीलदार सतेंद्र जीत सिंह भी माैके पर पहुंचे और सभी प्रवासी मजदूरों के लिए खाने व ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई। उन्होंने बताया कि दिन में गर्मी के दौरान सभी कामगार पेड़ के नीच बैठे थे, जिससे कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। कामगारों के कपड़े, अनाज व पैसा जल गया है। इन सभी को ठहरने व खाने की व्यवस्था की जा रही है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…